गणतंत्र दिवस पर विकसित भारत के संकल्प का संदेश — भाजपा जिला कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

0 7,817


सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की विशिष्ट उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। वहीं विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए, तभी संविधान की सच्ची भावना साकार होगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजूराम जी सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. तिवारी, लालचंद गुप्ता, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजू केसरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, विश्वबंधुधर द्विवेदी, शिवदान साकेत, वरिष्ठ नेता डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा के संकल्प के साथ हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment