उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व चेज सौंपे

0 310

राज्यसभा सांसद ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में 77वां उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में भव्य रूप से मनाया गया। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीडीओ अपराजिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार, नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस और बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई।

सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र और चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ और अतिथियों को पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री के लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment