पांढुर्णा: गौमांस तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग, पदयात्रा समिति ने सौंपा ज्ञापन

0 272

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

 

पांढुर्णा। नगर के वाडेगांव-कलमगांव मार्ग पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मांस के साथ दो महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। विशाल जामसांवली पदयात्रा समिति ने इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

समिति का कहना है कि 33 किलो मांस की बरामदगी यह दर्शाती है कि यह एक संगठित व्यापार है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पुलिस केवल वाहकों को ही नहीं, बल्कि इस अवैध धंधे के मुख्य खरीदारों और सप्लायरों तक पहुंचे। समिति ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी धर्म या समुदाय से नहीं, बल्कि उस आपराधिक मानसिकता से है जो कानून को चुनौती दे रही है।

प्रमुख मांगें

मांस मंगाने वाले गुप्त खरीदारों के नाम उजागर किए जाएं

पूरे नेटवर्क पर रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई हो

नगर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जड़ तक जांच की जाए

पदयात्रा समिति के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत कावले ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता सराहनीय है, लेकिन मुख्य दोषियों की गिरफ्तारी न होने से जनमानस में असंतोष पनप सकता है!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment