सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर पराक्रम मार्च का आयोजन।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के साथ सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर पराक्रम मार्च निकाला गया एव बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन कर सहभोज किया गया साथ ही साथ ही संस्था द्वारा बच्चो की खेल कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया 23 जनवरी को सुबह 10 बजे टाउनहाल स्थित शहीद पार्क स्थित बलिदानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पराक्रम पैदल मार्च प्रारम्भ किया गया जिसमे सेकड़ो पूर्व सैनिकों छात्रों खिलाड़ियों समाजसेवियों एवं भारतीय युवा चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया जोरदार नारों से शहर का माहौल क्रन्तिकारी हो गया पराक्रम जुलूस जोकि सुभाष चौराहा हतोड़ा पर सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ वही पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा यात्रियों के लिए चाय बिस्कुट वितरित किया गए एवं भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा रोजा के हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजन कर बच्चो के साथ सह तहरीभोज किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्नल जगवीर सिंह जागलान नरेंद्र कुमार त्यागी सोमेशमौर्य विनय अग्रवाल राजुबग्गा रमेश दीक्षित सतीशचौहान मुकेशसिंह मनोज अवस्थी एम पी सिंह लालाराम राजीव मिश्रा सुरेश मिश्रा हरिओम सिंह राजेश मिश्रा, गोपाल दीक्षित, रामरक्ष पाल, गोपाल कृष्ण वर्मा, प्रदीप कुमार मिश्रा, सदानंद अग्निहोत्री, शिशुपाल फौजी, सूरज मिश्रा, जयपाल फौजी अरविन्द पाण्डेय आदि साथ रहे।