पटपरा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने उठाया आध्यात्मिक लाभ

0 9,066


अहंकार त्यागकर ईश्वर की शरण में जाना ही कल्याण का मार्ग है – आचार्य अतुल पाठक
पटपरा। कांग्रेस प्रवक्ता पंकज सिंह द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय संतोष सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित वार्षिक श्राद्ध (वर्षी) के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य आचार्य अतुल पाठक महाराज (नीलकंठ धाम, मौहार) का श्रद्धालुओं द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया गया।


कथा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू, विनोद मिश्रा, महामंत्री नवीन सिंह, महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह, महेंद्र सिंह सहित पंकज सिंह ने माल्यार्पण कर आचार्य अतुल पाठक महाराज का अभिनंदन किया।


साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य अतुल पाठक महाराज ने अपने मुखारविंद से अमृतमयी वाणी में कथा का रसपान कराया। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु की इच्छा मात्र से सृष्टि की रचना होती है। ब्रह्मा जी का कमल से प्रकट होना, पंचमहाभूतों की उत्पत्ति और संपूर्ण संसार का भगवान की माया से संचालित होना—इन प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को गूढ़ आध्यात्मिक संदेश दिया।
आचार्य श्री ने कहा कि अहंकार का त्याग कर ईश्वर की शरण में जाना ही मानव जीवन के कल्याण का सच्चा मार्ग है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे वातावरण भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म से ओत-प्रोत हो गया। इस आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का व्यापक संचार हुआ है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment