बिहार सरकार के माननीय पूर्व मंत्री स्व.रामश्रय प्रसाद सिंह जी के पुण्यतिथि पर अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जहानाबाद ,बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामश्रय प्रसाद सिंह जी के पुण्यतिथि समारोह का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जहानाबाद के शकूराबाद सामुदायिक अस्पताल परिसर में अवस्थित स्व. रामश्रय प्रसाद सिंह जी की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों भावपूर्ण श्रद्धांजलि/अर्पित की इस अवसर पर एसी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि स्व. रामश्रय बाबू एक कुशल और प्रभावशाली राजनेता थे, जो समाज और सरकार में अपना एक अलग पहचान बनाई थी, वही महेशी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक गौतम कृष्ण जी ने अपनी राजद टीम के साथ मेडिकल की तैयारी कर रही दिवंगत छात्रा स्व. गायत्री कुमारी के पैतृक घर जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को संतावना दिए और बलात्कारी हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की सरकार से मांग किया ।पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में महेशी विधानसभा के माननीय विधायक गौतम कृष्ण, जहानाबाद राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव विनोद यादव, राजद नेता प्रमोद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ गोपाल पासवान, एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के ,वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ सिंह, समेत सैकड़ों राजनेता, समाजसेवी ,बुद्धिजीवी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किए।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार