मेडिकल की छात्रा को न्याय दिलाने हेतु कैंडल मार्च का हुआ आयोजन

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोसी के गांधी चौक से कैंडल मार्च का किया गया आयोजन, जहां बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के व सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे, इस अवसर पर जदयू नेता मुकेश शर्मा ने बताया कि विते दिनों पटना के शंभू हांस्टल में दरिंदों द्वारा दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया जिससे नीट की तैयारी कर रही छात्रा गायत्री कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिससे उनका पूरा परिवार सदमे में हैं, वहीं पुरे बिहार में इस बिहार की बेटी के उचित न्याय दिलाने और दोषियों के उपर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग सरकार से की है, इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र केशरवानी ने जोर देकर कहा है कि मृतक के उपर जघन्य अपराध करने वालों को सरकार सीबीआई जांच कराकर उन्हें सजा दे और हांस्टल के संचालक सहित स्थानीय थाना प्रभारी, पर सरकार विधीसंवत कारवाई कर उसे बर्खास्त करें, इस दौरान कैंडल मार्च गोपालगंज वाजर के मुख्य मार्ग होते हुए अम्बेडकर चौक से शहीद ओमप्रकाश पासवान चौंक पर पहुंचा जहां ये सभा में तब्दील हो गया, वहीं मौके पर मौजूद बार्ड पार्षद व नेता संजय शर्मा, मुकेश शर्मा,रविश कुमार, मनोज कुमार, जदयू नेता विनोद कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने उनकी आत्मा को शांति हेतु दो मिनट का मौन किया
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार