1777176 अंकों से विवेकानंद दर्शन को मिला नया आयाम, डॉ. मुन्नालाल देवदास का नवाचार वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

0 270

कोपरा (छत्तीसगढ़)।

छत्तीसगढ़ राज्य के कोपरा नगर निवासी, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, प्रख्यात साहित्यकार, गीतकार एवं नवाचार वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. मुन्नालाल देवदास ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उनके अनूठे शैक्षिक नवाचार “अंकों से अक्षर बनाने का प्रयोग” पर आधारित 1777176 संख्यात्मक मॉडल को द आइडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

डॉ. देवदास ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन, शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण, छत्तीसगढ़ से उनके संबंध, आध्यात्मिक विरासत, जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) एवं समाधि जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों को 1777176 अंकों के माध्यम से अत्यंत सरल, तार्किक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। यह नवाचार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है, जिससे वे इतिहास, मूल्यबोध, राष्ट्रप्रेरणा एवं तार्किक चिंतन को रोचक ढंग से समझ पा रहे हैं।

इस नवाचार के जरिए डॉ. देवदास ने संख्याओं को केवल गणित तक सीमित न रखकर उन्हें संस्कृति, राष्ट्रचेतना और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का अभिनव प्रयास किया है। इससे छात्रों में वैचारिक स्पष्टता, सांस्कृतिक चेतना और गहन समझ का विकास हो रहा है।

उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। डॉ. देवदास के सभी नवाचारों को यूट्यूब पर “1777176 अंकों के चमत्कार – शैक्षिक नवाचार” तथा विद्या कोचिंग वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

1777176 अंकों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभिनव प्रयास पर डॉ. मुन्नालाल देवदास को देश-प्रदेश की अनेक शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक जनजागरण संस्थाओं, जिला मानस संघों, लोककला मंचों, शिक्षक संगठनों एवं कोपरा नगरवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment