सृजन अभियान: एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बच्चों को बांटी टी-शर्ट, शिक्षा को बताया तरक्की का आधार

0 130

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

पांढुर्णा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे “सृजन कार्यक्रम” के तहत थाना पांढुर्णा परिसर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश ने बच्चों को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए टी-शर्ट का वितरण किया।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित किशोर-किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में प्रगति का कोई शॉर्टकट नहीं होता, शिक्षा ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की सेवा करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में एसपी ने पुलिस की कार्यप्रणाली समझाते हुए वर्दी पर लगे ‘स्टार’ और पद की गरिमा के बारे में भी जानकारी साझा की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी और ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान के पदाधिकारियों ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। अधिकारियों ने बच्चों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर जागरूक करते हुए उन्हें अपराध की दुनिया से दूर रहकर बेहतर भविष्य निर्माण की सीख दी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment