कछुआ संरक्षण कार्यक्रम, डीएम ने रामगंगा में 555 कछुयें छोड़े गए 

0 441

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर में जिला गंगा समिति, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कछुआ संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और 555 कछुओं को रामगंगा नदी में छोड़ा।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कछुए पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण अंग हैं और नदियों की साफ-सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नदियों और जल को अमूल्य धरोहर बताया और जल संरक्षण पर जोर दिया।

 

प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि रामगंगा में पाई जाने वाली कछुओं की मुख्य प्रजातियों में बगाटुर ढोंगोका और पंगशुरा टंेटोरिया शामिल हैं। इस कार्यक्रम में कुल 555 कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया, जो विगत कई वर्षों में संरक्षित कछुओं की संख्या से अधिक है।

 

डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इण्डिया के समन्वयक डॉ मोहम्मद आलम ने राम गंगा नदी के नदी के उद्गम स्थल से गंगा में मिलने तक अलग अलग जिलों में किए गए संरक्षण कार्यो के बारे में जानकारी दी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment