“अब ई टोकन के मध्यम से किया जायेगा किसानों को उर्वरक वितरण”

0 323

कृषको को समय पर एवं पारदर्शिता के साथ उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की जा रही है किसान स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से निम्नानुसार प्रक्रिया कर ई-टोकन जारी कर, अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक क्रय कर सकते है –

गूगल पर https://mpkrishi.org लिंक से ई-विकास प्रणाली या https://etoken.mpkrishi.org लिंक के माध्यम से कृषक अपने आधार नंबर एवं ओटीपी फीड कर लॉग इन कर सकते है I

लॉग इन करने के उपरांत पोर्टल पर एग्री स्टैक (फार्मर आई.डी.) से कृषि भूमि अपडेट होकर, मौसम एवं फसल का चयन करने के उपरांत फसल तथा कृषि भूमि अनुसार उर्वरको की गणना होकर, पोर्टल पर प्रदर्शित होने के उपरांत कृषक उर्वरक विक्रेता यथा – मार्कफेड, एम.पी.एग्रो, विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओ के यहाँ उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित होगी, जिसमे कृषक भाई अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक विक्रेताओ का चयन कर ई-टोकन जारी हो जायेगा I कृषक चयनित उर्वरक विक्रेताओ के यहाँ से उर्वरक क्रय कर सकते है I

 

गूगल पर https://mpkrishi.org लिंक से ई-विकास प्रणाली या https://etoken.mpkrishi.org लिंक से

ई-टोकन लॉग इन

आधार नंबर पर ओटीपी फीड

एग्री स्टैक (फार्मर आई.डी.) से कृषि भूमि का अपडेट

यदि कृषक सहकारी समिति के सदस्य है या नहीं का चयन करेंगे

बोयी जाने वाली फसल, रकबा एवं मौसम का चयन करेंगे

पोर्टल द्वारा कृषि भूमि एवं फसल अनुसार उर्वरक की गणना

मार्कफेड, एम.पी.एग्रो, विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओ के पास उपलब्ध स्टॉक प्रदर्शित होगा

कृषक अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक विक्रेता का चयन करेंगे

चयनित उर्वरक विक्रेता के यहाँ पर ई-टोकन से कृषक उर्वरक क्रय कर सकेंगे (समयावधि – 03 दिवस में)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment