करंजिया में मासिक बैठक का हुआ आयोजन

0 182

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी,

करंजिया-डिंडोरी जिले के ब्लॉक करंजिया अंतर्गत तीन संकुल (करंजिया) एवं चार संकुल (गोरखपुर) में सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी चिन्ता राम कुशराम (BEO) श्री एवं बीआरसी (BRC) श्री अजय कुमार राय की गरिमामयी उपस्थिति के साथ-साथ संबंधित सक्षम प्रभारी शिक्षक एवं जन-शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक के दौरान सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के विभिन्न घटकों (Components) पर विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा के क्रम में सत्रों की गुणवत्ता, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण सत्रों के प्रभावी संचालन पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सत्र संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों की पहचान करते हुए उनके समाधान हेतु शिक्षकों के साथ सार्थक एवं सहभागी चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त आगामी समय में सत्रों को अधिक प्रभावी, सहभागितापूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा सत्रों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना रहा इस बैठक में सक्षम कार्यक्रम के ब्लॉक मैनेजर भगीरथ द्विवेदी मास्टर ट्रेनर बालवीर धाकड़ एवं चैन कुमार कुमार प्यासी ने इस बैठक को सफल बनाया

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment