सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बरहपान में किया कंबल वितरण, ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी जनसमस्याएँ

0 233

खबर:

सीधी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिंगरौली विधानसभा के ग्राम पंचायत बरहपान में सीधी सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा ने ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल का वितरण किया। ठंड के मौसम में राहत पहुँचाते हुए सांसद जी ने ग्रामीणों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

 

ग्रामीणों द्वारा उठाई गई विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत होकर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण उनकी प्राथमिकता है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष वर्मा, श्री मनोज वैस, मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश साह, सरपंच श्री चित्रकूट वैस सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सांसद जी के इस संवेदनशील और जनहितकारी प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment