जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में प्रभार परिवर्तन, डॉ. अजय राज तत्काल प्रभाव से पृथक, डॉ. रमेश सिंह मरावी को सौंपा गया संपूर्ण प्रभार

0 240

 

डिण्डौरी। जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में प्रशासनिक कार्यों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा प्रभार परिवर्तन के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय राज द्वारा दिनांक 27 दिसंबर 2025 को प्रस्तुत आवेदन के अनुक्रम में उन्हें सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के प्रभार से तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा चिकित्सकीय सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए, इस दृष्टि से शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश सिंह मरावी को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय डिण्डौरी का संपूर्ण प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश से जिला चिकित्सालय में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन के साथ-साथ आम नागरिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु रूप से संचालित होने की अपेक्षा जताई गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment