STORY: महोबा जेल में दो बंदियों में मारपीट, कड़ाके की ठंड में कैदी पर डाला पानी, तो गुस्से में गैर इरादतन हत्या के आरोपी बंदी ने चबा डाला गैंगस्टर का गाल

0 424

 

 

ANCHOR- महोबा में कड़ाके की ठंड अब झगड़े की वजह बन रही है। जिला उप जेल में नहाने के दौरान पानी के छींटे पड़ने पर दो कैदी आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि गैर इरादतन हत्या के आरोपी ने एक गैंगस्टर बंदी का गाल दांतों से काटकर उसे घायल कर दिया। घायल कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 

बुंदेलखंड में ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि अब पानी की एक बूंद भी मारपीट की वजह बन रही है। महोबा जिला उपकारागार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहाँ जेल की सलाखों के पीछे दो खूंखार कैदी सिर्फ इसलिए आपस में भिड़ गए क्योंकि एक कैदी पर दूसरे ने नहाते समय पानी डाल दिया था। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में हुए इस ‘पानी विवाद’ ने जेल प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। जानकारी के मुताबिक, सुबह के वक्त जिला जेल के अहाते में कैदियों के नहाने के लिए लाइन लगी थी। सभी कैदी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी 2023 से धारा 307 और 308 गैर इरादतन हत्या के आरोप में बंद सिरसी खुर्द निवासी कैदी हरिओम तिवारी ने नहाने के लिए बैठे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कमलेश पर पानी डाल दिया। भीषण ठंड में अचानक शरीर पर पानी गिरते ही कमलेश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने विरोध किया तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।जेल के भीतर हो रही इस उठापटक को देख अन्य कैदियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच आरोपी हरिओम ने कमलेश के गाल को अपने दांतों से बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया। गाल से खून बहता देख सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और दोनों को किसी तरह अलग किया। घायल बंदी कमलेश को तत्काल जेल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

इस पूरे मामले पर जेलर पी.के. मिश्र ने बताया कि दो बंदी है जो बैरिक नंबर 6 में रहते है। कमलेश साल 2021 से गैंगस्टर और चोरी के मामले में बंद है, जबकि हरिओम गैर इरादतन हत्या के मामले में 2023 से बंद है। जेल के एक ही अहाते में रहने और नहाने की वजह से अक्सर छोटी-मोटी बातें होती हैं, लेकिन पानी के छींटे पड़ने पर दोनों में विवाद हुआ है। पुलिस अभिरक्षा में कमलेश का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment