नववर्ष पर स्नेह की सौगात: सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने PVTG बैगा परिवारों को कंबल व मिठाई बांटकर साझा की खुशियाँ

सिहावल (सीधी)।
नववर्ष के अवसर पर सीधी सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा ने सिहावल विधानसभा क्षेत्र की खुटेली पंचायत अंतर्गत अमरहवा टोला पहुंचकर PVTG बैगा समाज के भाई-बहनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सांसद ने जरूरतमंद परिवारों को शाल–कंबल का वितरण किया तथा ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर नववर्ष की खुशियाँ स्नेहपूर्वक साझा कीं।

सांसद डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज, विशेषकर PVTG समुदाय का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, अर्जुन उपाध्याय, रमेश यादव, रामलाल विश्वकर्मा, कन्हैया लाल पांडेय, खुटेली सरपंच श्री मथुरा साकेत, तुलसीदास यादव, शंकर यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मानवीय, संवेदनशील एवं स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि से उन्हें अपनत्व और विश्वास की अनुभूति होती है।