विदिशा जिले में घने कोहरे की चेतावनी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील -मौसम केंद्र

0 307

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

विदिशा-मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 02 से 06 जनवरी तक जिला विदिशा सहित आसपास के क्षेत्रों में घने से अत्यंत घने कोहरे (Dense to Very Dense Fog) की संभावना व्यक्त की गई है। कोहरे के कारण दृश्यता में अत्यधिक कमी आ सकती है, सूरज भी बहुत कम निकलेगा और हल्की बारिश की भी संभावना है। जिससे सड़क एवं रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
जिला प्रशासन, विदिशा द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वह धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट/हेडलाइट का उचित उपयोग करें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों को विशेष रूप से ठंड एवं कोहरे से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment