प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस सीधी में 7–8 जनवरी को होगा राष्ट्रीय शोध सेमिनार

0 5,439


सीधी | 02 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीधी में दिनांक 7 एवं 8 जनवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में वनस्पति विज्ञान विभाग के संयोजकत्व में संपन्न होगा।
सेमिनार का विषय “इमर्जिंग ट्रेंड्स एंड रिसेंट एडवांसेज इन रिसर्च इन प्लांट साइंसेज” (Emerging Trends and Recent Advances in Research in Plant Sciences) निर्धारित किया गया है, जिसमें पादप विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, तकनीकी प्रगति एवं उभरते अनुसंधान आयामों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमिनार से संबंधित पंजीयन प्रक्रिया, दिशा-निर्देश एवं विस्तृत विवरण महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित विषय विशेषज्ञ अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। साथ ही शोधार्थियों एवं शिक्षकों को अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्राप्त होगा।
सेमिनार की एक विशेष उपलब्धि यह रहेगी कि इसमें प्रस्तुत चयनित शोध पत्रों को ISBN सहित पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा, जिससे शोधार्थियों को अकादमिक पहचान एवं शोध संवर्धन का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के कन्वीनर डॉ. राकेश सिंह चौहान ने शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर इस राष्ट्रीय सेमिनार में सहभागिता करें और पादप विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम शोध प्रवृत्तियों एवं उभरते अनुसंधान विषयों से लाभान्वित हों।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment