जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने सुनीं 15 फरियादियों की समस्याएं

0 291

 

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ

 

पांढुर्णा | 31 दिसंबर 2025

कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने 15 आवेदकों की समस्याओं को सुना। जिले के दूरस्थ अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

सुनवाई के दौरान प्रमुख रूप से जमीन सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, भू-अधिकार पट्टा, जन्म-मृत्यु व जाति प्रमाण पत्र, और लाड़ली बहना योजना से संबंधित मामले सामने आए। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख आवेदन और शिकायतें:

पेंशन बहाली: ग्राम वाडेगांव की अनुसुइया कोहले ने एक वर्ष से बंद विधवा पेंशन पुनः चालू करने की मांग की।

अतिक्रमण व पट्टा: टेकडीवार्ड की लीला सातपुते ने आवासीय पट्टा दिलाने और शासकीय भूमि से कब्जा हटाने हेतु आवेदन दिया।

संबल योजना: ग्राम तीगांव की गीता ने पति की मृत्यु के पश्चात संबल योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई।

राशन आपूर्ति: जवाहर वार्ड के शैलेंद्र कामडे ने नाम पर पुनः अनाज उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन सौंपा।

इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment