गोंडवाना आवासीय कृषि विघालय टिकरा देवरी में वार्षिक उत्सव मनाया गया

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
करंजिया-डिंडौरी जिले के करंजिया ब्लॉक में आज दिनांक 30/12/2025 को गोंड़वाना आवासीय कृषि विद्यालय टिकरा देवरी करंजिया जिला डिंडोरी में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ हिरा लाल अलावा जी के डिंडोरी दौरे पर माननीय संरक्षक महोदय जी ने गोंडवाना कृषि आवासीय विद्यालय को 100000(एक लाख रुपए) सहयोग राशि की घोषणा की गई थी को वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में जयस डिंडोरी के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष श्री नागेंद्र धुर्वे जी के अगुवाई में शाला प्रबंधन समिति को दी गई।
शाला प्रबंधन समिति टिकरा देवरी द्वारा माननीय जयस संरक्षक डॉ हिरा लाल अलावा जी का आभार प्रकट किया गया। जयस टीम डिंडोरी के द्वारा भी शिक्षा और समाज प्रेमी जयस संरक्षक डॉ हिरा लाल अलावा जी का आभार जताया गया।

उक्त कार्यक्रम में जयस प्रदेश अध्यक्ष श्री इंद्रपाल मरकाम जी, जयस जिला अध्यक्ष श्री नागेन्द्र धुर्वे,जयस करंजिया के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अभिलाष श्याम जी, वरिष्ठ समाज सेवी गोंडवाना स्वर लहरी प्रेम शाह मरावी जी, श्री हरेंद्र मार्को जी, अर्चना मार्को जी, दिगम्बर पट्टा जी, योगेश टेकाम जी, मुकेश सलाम जी, दीपक धुर्वे जी, संदीप धुर्वे जी दिलीप यूकेई जी, आधार शाह मरावी जी, दीपचंद पुशाम जी आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया हुए।