ज्योत्सना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का ज्योत्सना कप क्रिकेट टूर्नामेन्ट 2025 हुआ संपन्न

ज्योत्सना पब्लिक स्कूल हड़बड़ो के प्रांगण में 29 एवं 30 दिसम्बर 2025 को दो दिवसीय ज्योत्सना क्रिकेट टूर्नामेन्ट 2025 का आयोजन किया गया जिसमें ज्योत्सना पब्लिक स्कूल हड़बड़ो एवं ज्योत्सना हायर सेकण्डरी स्कूल सीधी की जूनियर एवं सीनियर टीम ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत कोठार की सरपंच श्रीमती सुनीता सिंह ने किया, प्रथम दिवस में ज्योत्सना विद्यालय सीधी एवं ज्योत्सना विद्यालय हड़बड़ो जूनियर टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें 31 रन से सीधी विद्यालय की टीम विजयी रही। द्वितीय दिवस में ज्योत्सना विद्यालय सीधी एवं हड़बड़ो के सीनियर टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें हड़बड़ो की टीम विजयी रही। अंत में ज्योत्सना विद्यालय सीधी स्टॉफ एवं हड़बड़ो स्टॉफ के बीच मुकाबला हुआ जिसमें हड़बड़ो स्टॉफ की टीम 38 रनों से विजयी रही।
कार्यक्रम में सभी विजयी टीमों को ट्रॉपी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सांसद महोदय डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा संस्था के कर्मचारियों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष डॉ. उदय सिंह जी, रजनीश तिवारी जी मण्डल अध्यक्ष संस्था के डायरेक्टर डॉ. अजय मिश्रा , संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. श्वेता सिंह , प्राचार्य प्रमोद तिवारी, अरविन्द पाण्डेय एवं अजय पटेल, समस्त शिक्षकगण एवं सभी छात्र/छात्राएँ तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।