शहपुरा के श्री राम मंदिर वार्ड बूथ 76 पर सुना गया ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
शाहपुरा नगर के श्री राम मंदिर परिसर स्थित वार्ड बूथ क्रमांक 76 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2025 का आखिरी एपिसोड रहा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देश की वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों पर चर्चा करने के साथ-साथ आने वाले नववर्ष 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं और विकास की दिशा पर भी विस्तार से अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं पार्षद सुरेंद्र साहू, काशी अग्रवाल, पंकज साहू, रवीश साहू, संतोष झरिया, लालू झरिया, सहदेव झरिया, दिलीप कछावा, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।