उपार्जन केन्द्रों पर सख्त निगरानी: संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

0 499

सीधी, 27 दिसम्बर 2025।

जिले में धान उपार्जन कार्य को पारदर्शी, समयबद्ध और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार राजस्व विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन और सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रियल सिंह एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संदीप तिवारी ने चंदवाही, पतुलखी, अमिलिया, अमिरती और बमुरी उपार्जन केन्द्रों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान धान की गुणवत्ता, तौल प्रक्रिया, स्टैकिंग व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने केन्द्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी उपार्जन केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार नियमित, पारदर्शी और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment