सुशासन दिवस पर जनपद पंचायत बजाग में शपथ कार्यक्रम आयोजित

0 202

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

सुशासन दिवस के अवसर पर एसडीएम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बजाग श्री रामबाबू देवांगन ने जनपद पंचायत बजाग परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जनपद के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शपथ कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, शासकीय योजनाओं का पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा कार्यों में जवाबदेही बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने सभी से अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने की अपील की।

सुशासन दिवस प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुशासन की दिशा में सतत कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment