सुशासन दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा संकल्प, एसडीएम ने दिलाई अफसरों को सुशासन की शपथ

सीधी। सुशासन_दिवस के मौके पर उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को सुशासन के आला मापदंडों पर अमल की शपथ दिलाई। इस अवसर पर तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला सहित तमाम अफसरान व स्टाफ मौजूद रहे और पारदर्शिता, जवाबदेही व जनसेवा की रूह को मज़बूत करने का संकल्प लिया।
इसी कड़ी में जिले के अन्य दफ़्तरों में भी कार्यालय प्रमुखों ने अपने-अपने कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान ईमानदारी, समयबद्ध सेवा और आमजन के हितों को सर्वोपरि रखने पर ज़ोर दिया गया, ताकि प्रशासनिक कामकाज में भरोसे और संवेदनशीलता का माहौल क़ायम हो सके।
ग़ौरतलब है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रतिपादित सुशासन के मूल्यों को स्मरण करते हुए उनके जन्मदिवस 25 दिसंबर से एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। यह दिवस प्रशासन और समाज—दोनों के लिए न्यायपूर्ण, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन की राह को मज़बूत करने का पैग़ाम देता है।
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश) | रिपोर्ट: शाहिद खान