सांसद और विधायक ने किया संत संताजी की प्रतिमा का अनावरण, उमड़ा जनसैलाब

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ
पांढुर्णा। शहर के शुक्रवार बाजार स्थित संत जगनाडे चौक पर आज संत शिरोमणि संताजी जगनाडे महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू और विधायक निलेश उईके ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मंच से जनता को संबोधित करते हुए सांसद बंटी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे मध्य प्रदेश में मंदिरों और धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने तेली समाज के गौरवशाली इतिहास और संत संताजी के विचारों पर प्रकाश डाला। विधायक निलेश उईके ने भी संत के योगदान को याद करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम के दौरान सुबह विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में एमएलसी अभिजीत वंजारी, नपा अध्यक्ष संदीप घाटोडे और तेली समाज संगठन के अध्यक्ष भूषण केवटे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन महाप्रसादी के साथ हुआ।