100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित’

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर के सभी स्कूलों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजाग, सेक्टर बजाग में विशेष जागरूकता कार्यक्रम संपन्नछ हुआ।
कार्यक्रम में लगभग 150 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, सेक्टर पर्यवेक्षक हेमा उइके (बजाग), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बजाग माल बजाग रैयत, तथा समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। सभी छात्राओं, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों ने “बाल विवाह नहीं करेंगे, न होने देंगे” की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में सभी ने हस्ताक्षर किए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों तथा समुदाय में यह संदेश पहुँचाना है कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और समाज की प्रगति में बड़ी बाधा है। बाल विवाह किए जाने से बालिकाओं को शारीरिक दुर्बलता ,शिक्षा का अभाव, हिंसा व दुर्व्यवहार समयपूर्व गर्भावस्था, मातृ मृत्यु दर में वृद्ध मानसिक विकास में रुकावट आदि का सामना करना पड़ता है विद्यालय स्तर पर जागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह रोकथाम में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की जा रही है। यदि बाल विवाह संबंधित सूचना किसी को प्राप्त होती है तो वह तत्काल जिला प्रशासन पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या 181 पर भी संपर्क कर सकते हैं।