पेडल टू प्लांट टीम डिंडोरी पहुँची — फिट इंडिया व हरित मिशन को मिल रहा जनसमर्थन

रिपोर्टर धनीराम चीचाम अमरपुर डिंडोरी
डिंडौरी : 10 दिसंबर, 2025
राष्ट्रनिर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित त्पकम वित Ride for Sardar Vallabhbhai Patel थीम के साथ देशभर में जागरूकता फैलाने वाली पेडल टू प्लांट टीम आज अपने राष्ट्रीय साइक्लिंग अभियान के दौरान डिंडोरी पहुँची। यह यात्रा 31 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश से प्रारंभ की गई थी और हरित जीवनशैली व फिट इंडिया मिशन को बढ़ावा दे रही है। टीम के द्वारा खेल मैदान के किनारे पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गए।
टीम का नेतृत्व एवरेस्टर निशा एवं कोच निलेश बारोट कर रहे हैं। उनके साथ अभियान में टीम के प्रमुख सदस्य निक्सा बारोट और अंजना यादव भोपाल भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जो फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
डिंडोरी पहुँचने पर टीम ने युवाओं, स्कूली छात्रों तथा नागरिकों से संवाद कर फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने, तथा प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। टीम ने बताया कि “पेडल टू प्लांट” अभियान का उद्देश्य देश को फिट बनाना, प्रकृति को सुरक्षित रखना और भारत को अधिक हरा-भरा बनाना है। यह राष्ट्रीय यात्रा हरित जीवनशैली, जलवायु परिवर्तन जागरूकता और फिट इंडिया को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम बनती जा रही है।
टीम के साथ खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री मो. अहमद खान, श्री चेतराम अहिरवार, आरती सोंधिया, सुनीता परस्ते, संतोषी यादव, लक्ष्मी बनावल, रोशन झारिया, राजकुमार उपस्थित रहे।