विदिशा आंगनवाड़ी केंद्र 28/56 और शेरपुरा मतदान केंद्र 194 में अधिकारियों के साथ पहुंच कर विधायक ने किया निरीक्षण

0 273

 

 

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

 

विदिशा:- मंगलवार को अरिहंत बिहार गेट के पास आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 28/56 एवं शेरपुरा स्थित बूथ क्रमांक 194 में विदिशा में विदिशा एसडीएम एवं नगरपालिका सीएमओ के साथ पहुंचकर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने SIR मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण सर्वे कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों से बात कर SIR मतदाता सूची को शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए!

निरंतर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान अगले क्रम में दुर्गानगर मंडल के वार्ड नंबर 26 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रॉयल सिटी, जेल रोड़, हीरापुरा, सिंहवाहिनी माता मंदिर के आसपास घर घर जा कर दस्तक दी और SIR फार्म भरने की जानकारी ली और जिनके फॉर्म अभी तक जमा नहीं हुए उनसे आज ही फार्म जमा करने की अपील की! जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से विदिशा विधायक मुकेश टंडन, दुर्गानगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान, छत्रपाल शर्मा, राम प्रसाद पासी, सागर मीणा, रविन्द्र रघुवंशी, गौरव महेश्वरी, लीलाधर लोधी, आशिफ पटेल, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment