जबलपुर-डिंडोरी हाईवे पर बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 15–20 लोग घायल

0 440

 

जबलपुर। जबलपुर से डिंडोरी की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक बस आज अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए पलट गई, जिससे मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में लगभग 15 से 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि बस पर ‘लकी’ नाम लिखा है और वह जबलपुर से डिंडोरी की ओर जा रही थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

घायलों को पहुंचाया गया रांझी स्वास्थ्य केंद्र

 

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को रांझी स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही तथा राहत व बचाव कार्य जारी है।

 

जांच जारी, ड्राइवर की हालत पर भी प्रश्न

 

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इसमें यह भी देखा जाएगा कि कहीं ड्राइवर नशे की हालत में तो नहीं था।

साथ ही, घायल यात्रियों के नाम, पता और मोबाइल नंबर एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि उनके परिजनों को शीघ्र सूचना दी जा सके।

 

 

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment