एनसीएल के 41वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट परियोजनाओं व श्रेष्ठ कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

0 204

 

शुक्रवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के 41वें स्थापना दिवस के केंद्रीय कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट परियोजनाओं व श्रेष्ठ कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

 

सिंगरौली स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में एनसीएल सीएमडी श्री बी. साईराम, एनसीएल के भूतपूर्व सीएमडीगण क्रमशः श्री ए. के. दास, श्री एस. वी. चाओजी, सुश्री शांतिलता साहू, श्री टी. के. नाग, श्री बी. आर. रेड्डी, श्री पी. के. सिन्हा, एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार, निदेशक (वित्त), श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन), श्री सुनील प्रसाद सिंह, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री आशुतोष द्विवेदी एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल श्री अजय कुमार जायसवाल, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्य – सीएमएस से श्री अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्री अशोक कुमार मिश्रा, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पांडे, सीएमओएआई महासचिव श्री सर्वेश सिंह उपस्थित रहे। साथ ही परियोजनाओं एवं मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष व बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय जनसमूह उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर 15 मिलियन टन से अधिक परियोजनाओं को ग्रुप-ए एवं 15 मिलियन टन से कम को ग्रुप-बी उत्पादन की श्रेणी में बांटा गया था।

 

विभागीय कार्य में अधिकतम अवधि तक शून्य दुर्घटना के लिए सुरक्षा पुरस्कार (ग्रुप-ए) में खड़िया एवं (ग्रुप बी) में बीना क्षेत्र, पर्यावरण प्रबंधन में शानदार कार्य के लिए (ग्रुप-ए) में निगाही एवं (ग्रुप बी) में ब्लॉक-बी क्षेत्र, सीएसआर कार्यों के लिए आवंटित बजट के सबसे अधिकतम प्रतिशत उपयोग के लिए ग्रुप-ए में दूधीचुआ क्षेत्र तथा ग्रुप-बी में एनएससी और सफलतापूर्वक सबसे अधिक सीएसआर प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए ग्रुप-ए में दूधीचुआ व ग्रुप-बी में सीडब्ल्यूएस इकाई को सम्मानित किया गया।

 

पूंजीगत निवेश बजट के सबसे अधिकतम प्रतिशत उपयोग के लिए ग्रुप-ए में खड़िया क्षेत्र तथा ग्रुप-बी में बीना क्षेत्र, कोयले के स्टॉक में अधिकतम कमी में ग्रुप-ए में दूधीचुआ तथा ग्रुप-बी में ककरी क्षेत्र, कोयले के सबसे अधिक प्रतिशत ग्रेड कन्फर्मेशन (कोयले की गुणवत्ता) में ग्रुप-ए में निगाही एवं ग्रुप-बी में ब्लॉक-बी क्षेत्र ने बाजी मारी। इसी के साथ इस दौरान कोयला उत्पादन में वृद्धि – पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि के लिए (ग्रुप ए) में दूधीचुआ व (ग्रुप बी) में झिंगुरदा क्षेत्र ने जीत हासिल की।

 

कोयला प्रेषण में वृद्धि – पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि के लिए (ग्रुप-ए) में दूधीचुआ व (ग्रुप-बी) में झिंगुरदा क्षेत्र, सिस्टम कैपेसिटी यूटीलाइजेशन में गत वर्ष के मुकाबले सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि के लिए जयंत क्षेत्र (ग्रुप ए) एवं झिंगुरदा क्षेत्र (ग्रुप बी) को पुरस्कृत किया गया। ड्रैगलाइन की क्षमता के अधिकतम उपयोग के लिए (ग्रुप-ए) में जयंत व (ग्रुप-बी) में बीना क्षेत्र सम्मानित हुए।

 

विभागीय अधिभार हटाव में पिछले वर्ष की तुलना में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि में ग्रुप ए में अमलोरी क्षेत्र एवं ग्रुप बी में बीना क्षेत्र विजेता रहे। गत वर्ष की तुलना में सबसे अधिक लाभ अर्जित करने में (ग्रुप-ए) में दूधीचुआ व (ग्रुप-बी) में बीना क्षेत्र अव्वल रहे। सबसे अधिक संख्या में अतिक्रमण खाली कराने एवं हटाने में (ग्रुप ए) में निगाही व (ग्रुप बी) में झिंगुरदा क्षेत्र, अधिकतम रोगी संभालने वाली डिस्पेंसरी के लिए (ग्रुप -ए) में जयंत और (ग्रुप-बी) में ब्लॉक-बी क्षेत्र को सम्मान मिला।

 

अधिकतम प्रतिशत नियंत्रण योग्य लागत में कमी हेतु ग्रुप-ए में जयंत व ग्रुप-बी में ककरी क्षेत्र, एनसीएल स्वच्छता पुरस्कार से बीना क्षेत्र व मुख्यालय को पुरस्कृत किया गया। सर्वोत्तम औद्योगिक संबंध बनाए रखने के लिए (ग्रुप-ए) में अमलोरी क्षेत्र और मुख्यालय (ग्रुप बी) को पुरस्कार मिला।

 

इसके अलावा सोशल मीडिया उपस्थिति हेतु बीना क्षेत्र को विजेता एवं खड़िया क्षेत्र को उप विजेता खिताब से नवाजा गया।

 

इस अवसर पर एनसीएल के सभी क्षेत्रों व इकाइयों के विभिन्न कर्मियों को तकनीकी नवाचार, गैर तकनीकी नवाचार, बहादुरी एवं उत्कृष्टता के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment