भाजपा का SIR सतर्कता अभियान जिले भर में जारी।

निर्वाचन आयोग द्वारा सम्पन्न किये जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिले भर मे बूथ स्तर तक सतर्कता अभियान चला रही है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा डॉ अजय सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रीवा को सिंगरौली जिले का प्रभारी बना कर भेजा है जिनकी निगरानी मे यह पूरा सतर्कता अभियान समस्त मंडलों मे बूथ स्तर तक आयोजित हो रहा है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व मे समस्त जिले एवं मंडलों के पदाधिकारियों समेत बूथ समितियों के सदस्य एवं प्रत्येक बूथ पर पार्टी की ओर से नियुक्त बी एल ए 2 इस अभियान में लगातार लगे हुए हैं।
सतर्कता अभियान के प्रभारी डॉ अजय सिंह जिले के प्रत्येक मंडल पर प्रवास कर रहे हैं तथा मंडलों मे विभिन्न बूथों पर जाकर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को सम्पन्न करवा रहे हैं। डा अजय सिंह जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के साथ स्वयं विंध्यनगर मंडल के बूथ क्रमांक 161 एवं 162 पर पहुंचे तथा वहां मतदाता पुनरीक्षण फ़ार्म को भरवाया तथा बी एल ओ के पास जमा किया। डॉ सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह मतदान पुनरीक्षण कार्यक्रम अत्यंत संवेदनशील है इसलिए इसको बहुत ही गहनता से सम्पन्न करने की आवश्यकता है। कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची मे छूटने न पाये तथा अपात्र जुड़ने न पाये हमे इसका पूरा ध्यान रखना है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि जिले भर के लगभग 950 बूथों पर हमारी बूथ की समितियां एवं बी एल ए 2 इस पुनरीक्षण अभियान में शासकीय बी एल ए के साथ समन्वय बनाकर इस अभियान को पूरा करने हेतु दिन रात परिश्रम कर रहे हैं ताकि एक शुद्ध एवं स्वच्छ मतदाता सूची तैयार हो। जो मतदाता अब कहीं और जा चुके हैं और जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनका नाम वर्तमान सूची से पृथक हो जायेगा तथा जो मतदाता कही और से आये हैं उनका नाम 2003 की सूची के माध्यम से जांच कर मतदाता सूची मे जोड़ा जायेगा जिससे नई एवं स्वच्छ मतदाता सूची तैयार होगी।