मुस्कान विशेष अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस द्वारा जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन

0 212

 

महिला सुरक्षा, मानव तस्करी व साइबर जागरूकता पर सिंगरौली पुलिस की व्यापक पहल — सैकड़ों छात्र-छात्राएँ लाभान्वित

 

विभिन्न विद्यालयों व समुदायों में पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में 01 से 30 नवंबर 2025 तक जिले में “मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में मुस्कान विशेष अभियान के तहत आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा, मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं बाल संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

 

सिंगरौली पुलिस द्वारा मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत इस माह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सक्रिय प्रयास कर *05 बालक एवं 29 बालिकाओं सहित कुल 34 नाबालिगो* को खोजकर सुरक्षित रूप से उनके परिवारजनों से मिलाया। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान ने न केवल बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया, बल्कि समाज में बाल सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। सिंगरौली पुलिस का यह कार्य मानवीय सेवा तथा विश्वास अर्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

थाना चौकियों द्वारा आज दिनांक 29-11-2025 को आयोजित कार्यक्रम

 

नगर पुलिस अधीक्षक – शासकीय सिद्धि खुर्द विद्यालय (मुस्कान अभियान)

 

आज दिनांक 29.11.25 को श्री पी.एस.परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शासकीय सिद्धि खुर्द विद्यालय में मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 70 बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर जागरूकता तथा मुस्कान अभियान के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें सजग और सुरक्षित रहने हेतु प्रेरित किया गया।

 

महिला सुरक्षा शाखा

 

महिला सुरक्षा शाखा द्वारा आज दो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करौटी में हुआ, जिसमें लगभग 440 बच्चे उपस्थित रहे। दूसरा कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल करौटी में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 85 बच्चे शामिल हुए। दोनों कार्यक्रमों में उपनिरीक्षक प्रीति साकेत, सहायक उपनिरीक्षक अशोक सिंह तोमर, म.आर. CID पूर्वा पचौरी तथा महिला बाल विकास से मिशन शक्ति समन्वयक मीनाक्षी त्रिपाठी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने बच्चों को मुस्कान अभियान, सुरक्षा उपायों, गुड टच–बैड टच, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 

थाना मोरवा – थाना मोरवा द्वारा आज चार स्थानों पर मुस्कान अभियान अंतर्गत जागरूकता सभाएँ आयोजित की गईं।

 

1. क्राइस्ट ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल मोरवा – लगभग 200 छात्र-छात्राएँ उपस्थित। 2. सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगरौली – लगभग 400 छात्र मौजूद। 3. सीएम राइज विद्यालय पंजरेह – लगभग 200 बच्चे उपस्थित। 4. सांदीपनी हायर सेकेंडरी विद्यालय चकरिया – लगभग 300 छात्र-छात्राएँ शामिल। सभी कार्यक्रमों में एसडीओपी श्री गौरव पाण्डेय (कुछ कार्यक्रम), निरीक्षक यू.पी. सिंह, उपनिरीक्षक एन.पी. तिवारी, सउनि प्रवीण मरावी, प्र.आर. अजीत सिंह, म.प्र.आर. शकुंतला यादव एवं म.आर. नूरली सिसोदिया उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा छात्रों को मानव तस्करी, बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों एवं पुलिस सहायता से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दी गईं।

 

थाना सरई — थाना सरई द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय गोड़बहरा में मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 141 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। उपनिरीक्षक लालमणि साकेत, सउनि प्रकाश नारायण, संतोषी सिंह एवं आरक्षक अवध किशोर द्वारा बच्चों को सुरक्षा जागरूकता, मानव दुर्व्यापार, साइबर अपराध और गुड टच–बैड टच से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

 

महिला थाना – महिला थाना द्वारा आज चार स्थानों पर जागरूकता सभाएँ आयोजित की गईं—

 

1.मल्हार पार्क बैढ़न – लगभग 55 बच्चे एवं महिलाएँ उपस्थित। 2.सीएम राइज विद्यालय हिर्रवाह – लगभग 1000 छात्र-छात्राएँ शामिल। 3.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तियरा – लगभग 450 बच्चे उपस्थित। 4.शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 270 विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी कार्यक्रमों में निरीक्षक आराधना सिंह परिहार, प्र.आर. 457 राखी, प्र.आर. 427 दीपक, प्र.आर. 387 बेलाकली सिंह एवं प्र.आर. 337 अखिलेश उपस्थित रहे। टीम द्वारा बच्चों को मुस्कान अभियान, मानव तस्करी से बचाव, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन गेम्स के खतरे, निजी सुरक्षा तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

 

थाना गढ़वा – थाना गढ़वा द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय बम्हनदेवा में मुस्कान जागरूकता सभा आयोजित की गई, जिसमें लगभग 70 बच्चे शामिल रहे। उपनिरीक्षक सी.के. प्रजापति और आरक्षक अमित यादव द्वारा बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और मुस्कान अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

 

थाना जियावन – थाना जियावन द्वारा आज मुस्कान अभियान के तहत दो विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए—

 

1.शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झखरावल – 80–90 बच्चे उपस्थित। 2. शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनहा – लगभग 100 छात्र-छात्राएँ शामिल। दोनों कार्यक्रमों में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक रोशनी कुर्मी, उप निरीक्षक यज्ञलाल वर्मा, प्र.आर.उमेश रावत एवं महिला प्र.आर. सविता सिंह उपस्थित रहीं। टीम द्वारा बच्चों को सुरक्षित व्यवहार, मानव तस्करी, साइबर सुरक्षा और बाल अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

 

थाना माड़ा – कोयलखूथ बाजार कार्यक्रम

 

मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत आज थाना माड़ा पुलिस द्वारा कोयलखूथ बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक श्री शिवपूजन मिश्रा सहित पुलिस टीम— प्र.आर. अरविंद रावत, प्र.आर. तेज प्रताप टंडिया, आरक्षक राजकुमार सिंह एवं NRS आत्माराम रजक—ने उपस्थित होकर लगभग 100–150 नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को अभियान से अवगत कराया। टीम द्वारा बच्चों की सुरक्षा, मानव दुर्व्यापार, साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में बाल सुरक्षा एवं सतर्कता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा।

 

चौकी निवास – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास

 

चौकी निवास क्षेत्र में मुस्कान विशेष अभियान के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह बघेल, आरक्षक प्रभात दुबे एवं आरक्षक सत्येंद्र पांडे की टीम ने लगभग 200 छात्र-छात्राओं को मुस्कान अभियान, मानव दुर्व्यापार, साइबर सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

 

थाना लंघाडोल – बासी बैरदह क्षेत्र के 3 संस्थानों में संयुक्त कार्यक्रम

 

थाना लंघाडोल पुलिस द्वारा आज बासी बैरदह क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र में मुस्कान विशेष अभियान के तहत संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, निरीक्षक श्रीमती अर्चना द्विवेदी, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र धुर्वे एवं प्र.आर. पुष्पराज सिंह की टीम उपस्थित रही। लगभग 150 बच्चों और महिलाओं को बाल सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, मानव तस्करी, साइबर अपराध रोकथाम एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा प्रतिभागियों को सतर्क रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।

 

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित इस व्यापक अभियान का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को सुरक्षा, जागरूकता और अपराध निवारण के प्रति संवेदनशील बनाना है। पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे इन सतत प्रयासों की विद्यालय प्रबंधन एवं आमजन द्वारा सराहना की गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment