जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता में 91 टीमों ने लिया हिस्सा, नवोदय विद्यालय डिंडोरी प्रथम- राज्यस्तर के लिए चयनित

0 350

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, भोपाल के निर्देशन तथा वनमंडलाधिकारी डिंडोरी के मार्गदर्शन में मंगलवार को उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी में जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वन विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा ली गई। क्विज मास्टर अश्विनी कुमार साहू ,पीएस कुसराम ने बताया कि जिले के रिकॉर्ड 102 शासकीय एवं निजी विद्यालयों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 91 टीमों ने प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

 

प्रथम स्थान : जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडोरी

प्रतिभागी – कुबेर मिश्रा, राखी पुषाम, तनय राय

 

द्वितीय स्थान : उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी

प्रतिभागी – हर्षित व्योहार, नियति सोनी, अभिलाषा नंदा

 

तृतीय स्थान : एकीकृत उमाशाला अझवार

प्रतिभागी – सौरभ, विकास, अनुराग

 

विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य सभी 91 टीमों के प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

 

राज्यस्तरीय क्विज 12 दिसंबर को

 

प्रथम स्थान प्राप्त टीम नवोदय विद्यालय डिंडोरी अब 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्यस्तर पर प्रथम पुरस्कार 30,000 रुपये, द्वितीय 24,000 रुपये तथा तृतीय 15,000 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तरीय क्विज दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा उपरांत तत्काल परिणाम घोषित किए गए।

 

वन विभाग का उद्देश्य

 

डिंडोरी वन परिक्षेत्र रेंजर अतुल सिंह ने बताया कि जैव विविधता बोर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल, जंगल, वन्यजीव एवं पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ताकि भविष्य में वे समाज को भी संरक्षण के प्रति प्रेरित कर सकें और जंगलों व वन्यजीवों को नुकसान न पहुँचाएँ।

 

सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका

 

प्रतियोगिता के सफल संचालन में वनमंडलाधिकारी श्री पुनीत सोनकर, उपवनमंडलाधिकारी श्री एस.एस. जाटव, एसीएफ श्री अखिलेश प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, रेंज ऑफिसर श्री अतुलसिंह बघेल, क्विज मास्टर श्री अश्विनी कुमार साहू, श्री पीएस कुसराम, उपासना चौबे, लतिका डेनियल, डी.आर. सिंगरौरे, शोभित राम, वनवासी अमृतलाल कुसराम, दीपलता मार्को, निशा पट्टा, सुनील कोरी सहित वन विभाग एवं शिक्षा विभाग की टीम और विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 91 टीमों के प्रभारी शिक्षक और प्राचार्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

छात्रों की सराहनीय प्रस्तुति

 

डीएफओ के संवाद सत्र में प्रतिभागी रानू पांडे एवं भूमिका ने जैव विविधता संरक्षण पर अपने उत्कृष्ट विचार साझा किए, जिन्हें भी वनमंडलाधिकारी द्वारा प्रोत्साहित कर पुरस्कृत किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment