जल संचय अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम खाम्ही में बोरी बंधान कार्य हुआ संपन्न 

0 276

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत खाम्ही के झाफी नाला में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समनापुर , जिला डिंडोरी ( म. प्र. ) के चयनित नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 05 बम्हनी के तत्वाधान में व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खाम्ही तथा बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र / छात्राओं के सहयोग से 25 बोरियों का बांध व बोल्डर बंड जन भागीदारी से तैयार किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समनापुर के विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को जल संचय के महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान नवांकुर संस्था प्रभारी रामकुमार मरकाम,सूरज ताम्रकार,मेंटर शिवकुमार ठाकुर,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से रामप्रसाद बघेल (अध्यक्ष),चंद्र कुमार गोप (सचिव),रोहित गोप,अनिल गोप,अशोक गोप व बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू के छात्र एवन लाल गोप की विशेष सहभागिता रहा ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment