राज्य पोषित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

0 315

 

मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूदेश परस्ते

 

खमोद चन्देल की रिपोर्ट

 

डिंडोरी। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित राज्य पोषित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को स्थानीय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूदेश परस्ते रहे।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्वेता, डॉ. रिनू पाठक, डॉ. अवधेश, तथा खमोद चन्देल भारतीय किसान संघ,यातायात निरीक्षक श्री सुभाष उईके उपस्थित रहे। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

प्रशिक्षण के दौरान कृषकों एवं प्रतिभागियों को उद्यानिकी विकास, खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, तथा नई तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि प्रसंस्करण तकनीक अपनाने से कृषकों की आय में वृद्धि के साथ उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार संभव है।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने प्रतिभागियों को डायरी पेन बुकलेट वितरित किए तथा उन्हें तकनीकों को व्यवहार में लाने के लिए प्रेरित किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment