सीधी में नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार — महिला समेत 3 गिरफ्तार, गांजा और कफ सिरप बरामद

सीधी।
जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “अभियान प्रहार 2.0” के तहत सीधी पुलिस लगातार अपराधियों की नाक में दम किए हुए है। ताज़ा कार्रवाई में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजा और प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का यह अभियान नशे के सौदागरों पर सीधी चोट माना जा रहा है।
मड़वास क्षेत्र में 5.60 किलो गांजा पकड़ा — महिला तस्कर गिरफ्तार
चौकी पथरौला पुलिस ने 21 नवंबर 2025 को ग्राम उदैसा में रेड कार्रवाई कर प्रेमवती सिंह गोंड (उम्र 42) निवासी बरहाई को दबोचा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 किलो 60 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत ₹64,000 बताई जा रही है, बरामद किया गया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम:
उप निरीक्षक प्रीति वर्मा (चौकी प्रभारी), प्र. आरक्षक रामचंद्र दीवान, शिवा द्विवेदी, आरक्षक दिवाकर सिंह, गेंदेलाल सिंह, बृजेंद्र सिंह