7 साल से नहीं बनी श्मशान घाट तक सड़क, ग्रामीण पहाड़ चढ़कर ले जा रहे शव

0 366

 

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

डिंडोरी। शहपुरा जनपद पंचायत के बिझौरी ग्राम पंचायत के ग्रामीण आज भी श्मशान घाट तक जाने के लिए पहाड़ी पार करने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत पिछले सात वर्षों में महज 300 मीटर सड़क का निर्माण नहीं करा सकी है। शनिवार को गांव में 32 वर्षीय अनीता बाई रैदास की मौत के बाद शव को उसी हाल में खड़ी पहाड़ी पार कर श्मशान तक ले जाना पड़ा। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है।

 

श्मशान बना, सड़क नहीं बनी

 

गांव के गोपालदास रैदास बताते हैं कि ग्राम पंचायत ने सात साल पहले गांव के बाहर श्मशान घाट तो बना दिया, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए सड़क आज तक नहीं बनी। हर बार मौत होने पर शव को कंधों पर उठाकर पहाड़ पार करना पड़ता है।

 

ग्रामीणों की मांग अनसुनी

 

ग्रामीण कई बार पंचायत बैठकों में सड़क निर्माण की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि सड़क न होने से अंतिम संस्कार में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

अधिकारियों का बयान

 

जनपद सीईओ प्रमोद ओझा का कहना है कि सरपंच, सचिव और इंजीनियर को बुलाकर सड़क निर्माण पर चर्चा की जाएगी। वहीं पंचायत सचिव मनोहर आर्मी ने बताया कि एसटीएस स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment