डिंडौरी जिले में SIR की प्रगति लगभग 38% — दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्य तेज़ी से जारी

0 399

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार डिंडौरी जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 का कार्य दोनों विधानसभा क्षेत्रों में व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले की दो विधानसभा—103-शहपुरा और 104-डिंडौरी—में जारी नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार ई-एपिक एवं इएफ़ डिजिटाइजेशन का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

 

➡️ 103-शहपुरा विधानसभा:

शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,75,133 मतदाताओं में से 1,05,660 इएफ़ डिजिटाइज्ड हो चुके हैं, जो कुल प्रगति का 38.40% है।

 

➡️ 104-डिंडौरी विधानसभा:

डिंडौरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,53,050 मतदाताओं में से 95,957 इएफ़ डिजिटाइजेशन पूर्ण किए गए हैं। यह लगभग 37.92% प्रगति दर्शाता है।

 

🔸जिले की कुल स्थिति:

दोनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर जिले में SIR की समग्र प्रगति लगभग 38% है। निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने हेतु बीएलओ एवं संबंधित टीमों को कार्य और गति से करने के निर्देश दिए गए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment