सिहावल में चुनावी उत्कृष्टता का सम्मान — दो बीएलओ को SIR कार्य 100% पूरा करने पर मिला प्रशस्ति पत्र

0 659

सीधी, 20 नवम्बर 2025।

विधानसभा क्षेत्र 78–सिहावल में चुनावी तैयारियों के तहत एसआईआर कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले दो बीएलओ को आज सम्मानित किया गया।

मतदान केंद्र 47 डमक के बीएलओ श्री विनोद तिवारी एवं मतदान केंद्र 156 धुतपुरा कोठार के बीएलओ श्री धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

सम्मान समारोह में उपस्थित अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.पी. पाण्डेय तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 78–सिहावल सुश्री प्रिया पाठक ने दोनों बीएलओ की मेहनत, जिम्मेदारी और चुनावी प्रक्रिया के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

 

अधिकारियों ने कहा कि बीएलओ स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूर्ण किया गया कार्य, मतदाता सूची की शुद्धता और निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देता है। दोनों बीएलओ की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment