पांढुरना में नए कलेक्टर कार्यालय के स्थान को लेकर हंगामा

0 493

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना

 

पांढुरना – पांढुरना में नए कलेक्टर कार्यालय के स्थान को लेकर सोमवार को तीन अलग-अलग संगठनों ने कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपे। कलेक्टर के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने 22 नवंबर को प्रस्तावित पांढुरना बंद को स्थगित कर दिया है।

कलेक्टर ने कहा कि नया कार्यालय जनता के हित को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। पहला ज्ञापन राजू जूननकर, प्रशांत दाडे, किशोर धोते, सुनील बुधराजा, प्रदीप जूननकर, पंकज नाइक और मुन्ना ठाकुर सहित अन्य लोगों द्वारा सौंपा गया। उन्होंने शनि मंदिर मार्ग पर ही नया कलेक्टर कार्यालय बनाने की मांग की।

दूसरा ज्ञापन सौसर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृज किशोर चांडक, राष्ट्रपाल ढोक, गणेश हिवरकर, हंसराज बारसकर और भूषण लाड़के ने प्रस्तुत किया। इस ज्ञापन में शनि मंदिर मार्ग पर प्रस्तावित स्थान का विरोध करते हुए पांढुरना कृषि मंडी परिसर में नया कलेक्टर कार्यालय बनाने की मांग की गई।

विधायक निलेश उईके, सौसर विधायक विजय चौरे और जिलाध्यक्ष जतन उईके सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने भी शनि मंदिर मार्ग पर कार्यालय बनाने का विरोध किया। कलेक्टर के आश्वासन के बाद ही कांग्रेस ने 22 नवंबर को प्रस्तावित पांढुरना बंद को स्थगित करने का निर्णय लिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment