तेज रफ्तार हाईवा ने कुचला — महिला की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक फरार!

सिंगरौली /इलाज कराकर स्कूटी से घर लौट रही महिला को अमिलिया रोमी पेट्रोल पंप के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही बंधौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के घर में मातम का माहौल है।
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है — उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार व लापरवाही पर तुरंत अंकुश लगाया जाए। बताया जा रहा है कि हादसे वाले वाहन का मालिक श्याम सुंदर सोनी है।
स्थानीय लोगों ने चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संवाददाता — चंदन वर्मा