शराब ठेकेदारों के द्वारा ‘खुलेआम मनमानी’: वसूली जा रही है MRP से ज़्यादा दाम 

0 174

खमोद चन्देल की रिपोर्ट –

 

डिंडोरी मध्य प्रदेश के जनजातीय बहुल ज़िले डिंडोरी में शराब ठेकेदारों और आबकारी विभाग की कथित उदासीनता एवं साठगाँठ के कारण चल रहा अवैध कारोबार ज़िले के राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे है। ‘जिले में संचालित गाड़ासरई और समनापुर की अधिकृत कंपोजिट मदिरा दुकानों की पड़ताल में गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं।

 

निर्धारित मूल्य से ऊपर वसूली और अवैध बार की मनमानी

 

ठेकेदार वामिका ट्रेडर्स, जबलपुर द्वारा संचालित इन दुकानों पर ग्राहकों से निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से सीधे अधिक दर पर अवैध उगाही की जा रही है। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि दुकान के ठीक बगल में ठेकेदार के संरक्षण में एक दुकान से लगे अवैध बार का संचालन किया जा रहा है, जो कि नियम विरुद्ध है। यह गंभीर गोरखधंधा आबकारी अधिकारियों की सीधी निगरानी के क्षेत्र में होने के बावजूद बेख़ौफ़ चल रहा है, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा है।

 

अधिकारी के संज्ञान में लाई गई सारी घटना, मिला कार्रवाई का भरोसा

 

इस गंभीर मामले पर जब ज़िला आबकारी अधिकारी श्री पतरास बरा से मुलाकात कर MRP से ऊपर वसूली और अवैध बार के संचालन की सारी घटना उनके संज्ञान में लाई गई, तो उन्होंने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

 

यह प्रश्न स्वाभाविक है कि ज़िले में खुलेआम नियम विरुद्ध तरीके से चल रहे इस आर्थिक अपराध पर आबकारी विभाग के अधिकारी इतने समय तक ‘अज्ञात’ कैसे बने रहे? क्या यह केवल कार्य में शिथिलता है या इस गोरख धंधे में अधिकारियों की भी भूमिका है?

 

नर्मदा के प्रतिबंधित किनारों पर भी कानून की अवहेलना

 

अवैध वसूली और अवैध बार के अलावा, ज़िले भर में शराब का अवैध विक्रय भी कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है। खास तौर पर, पवित्र नर्मदा जी के प्रतिबंधित किनारों पर भी नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रही है और शराब परोसी जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment