एनटीपीसी विंध्याचल ने “मिशन कर्मयोगी” में 100% कवरेज हासिल कर रचा इतिहास  ‘कर्मचारी से कर्मयोगी’ की दिशा में प्रेरक उदाहरण बना विंध्याचल स्टेशन, एनटीपीसी विंध्याचल ने “मिशन कर्मयोगी” में 100% 

0 183

 

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने “मिशन कर्मयोगी” के तहत राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम की पूर्णता के साथ एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। आरएलआई (RLI) विंध्याचल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के समापन समारोह में यह घोषणा की गई कि 7 से 30 अक्टूबर 2025 के बीच कुल 26 एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्टेशन के सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर 100% कवरेज हासिल कर ली गई है।

 

यह पहल शासन के नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण को मजबूत बनाने और ‘सेवा भाव’ की भावना को प्रत्येक कर्मचारी में आत्मसात करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई है।

 

समापन समारोह में परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आरएलआई टीम और मास्टर ट्रेनर्स के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि “मिशन कर्मयोगी ने एनटीपीसी विंध्याचल में संवेदनशीलता, गुणवत्ता एवं दक्षता की संस्कृति को सुदृढ़ किया है। यह कर्मचारी से कर्मयोगी की दिशा में प्रेरक रूपांतरण का उत्कृष्ट उदाहरण है।”

 

महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए. जे. राजकुमार ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात विभागों में व्यवहारिक और कार्यशैलीगत सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

 

अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नेतृत्व टीम, मुख्य प्रशिक्षक एवं मास्टर ट्रेनर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने विंध्याचल को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है।

 

मुख्य प्रशिक्षक डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ (सीनियर स्पेशलिस्ट, विंध्य चिकित्सालय) ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह उनके व्यावसायिक जीवन का एक यादगार क्षण रहा जिसने उन्हें ‘सेवा भाव’ के नए आयामों से परिचित कराया।

 

इस अवसर पर सभी 12 मास्टर ट्रेनर्स

सौरभ बनौधिया, सुब्रह्मण्येश्वर राव सीएच, श्रीमती मालविका अवस्थी, सुश्री किरण दिवाकर, श्रीमती पूर्णिमा चतुर्वेदी, सुश्री वंदना सोनी, दीपक कुमार, सुश्री आभा, शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. मयूराक्षी भराली, डॉ. देवेंद्र कुमार और डॉ. तन्मय पटेल — को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन रवीकांत रमिन्नी (वरिष्ठ प्रबंधक, आरएलआई) ने किया। समापन पर श्री राघवेन्द्र प्रसाद (अपर महाप्रबंधक, आरएलआई) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा, ए. जे. राजकुमार और डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

एनटीपीसी विंध्याचल ने इस उपलब्धि के साथ यह सिद्ध कर दिया है कि वह एक उत्तरदायी, सेवा-प्रधान और मूल्य-आधारित कार्यसंस्कृति को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment