एनटीपीसी विंध्याचल में विश्व गुणवत्ता माह का शुभारंभ “संपूर्ण गुणवत्ता और सुरक्षाः सोचिए अलग” थीम पर हुआ आयोजन

सिंगरौली || रोहित शाह जिला ब्यूरो
सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में रविवार को विश्व गुणवत्ता माह एवं मुख्य मूल्य माह 2025 का शुभारंभ उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया। इस वर्ष का थीम “संपूर्ण गुणवत्ता और सुरक्षाः सोचिए अलग (Total Quality and Safety: Think Differently)” रहा। यह आयोजन एफक्यूए (FQA) एवं बीएमडी (BMD) विभागों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) रहे। इस अवसर पर ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा) एवं राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख, विंध्याचल सहित एसएमसी सदस्य एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात संजीब कुमार साहा ने अंग्रेज़ी में तथा एस.के. सिन्हा ने हिंदी में गुणवत्ता प्रतिज्ञा का नेतृत्व किया। यह सामूहिक प्रतिज्ञा एनटीपीसी की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।
इस अवसर पर प्रगीत उपाध्याय, अपर महाप्रबंधक (बीएमडी) एवं कोर वैल्यू चैम्पियन (टोटल क्वालिटी एंड सेफ्टी) ने परियोजना प्रमुख का प्रेरक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों से “सोच को बदलने” और गुणवत्ता एवं सुरक्षा को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आकर्षण रहा विश्व गुणवत्ता माह रेडियो जिंगल “सोच नई दिशा” का शुभारंभ, जिसने आयोजन को एक नई ऊर्जा प्रदान की और नवाचार की भावना को प्रज्वलित किया।
रामकृष्ण, अपर महाप्रबंधक (एफक्यूए) ने माह भर चलने वाले कार्यक्रमों — जागरूकता अभियान, प्रतियोगिताएं एवं विभागीय सहभागिता गतिविधियों — की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इसके बाद आयोजित हुई गुणवत्ता एवं सुरक्षा प्रश्नोत्तरी (Quiz), जिसे सुश्री गुंजन अग्रवाल (वरिष्ठ प्रबंधक, एफक्यूए) एवं दीपक कुमार (इंजीनियर, एफक्यूए) द्वारा संचालित किया गया। समन्वयन योगेश कुमार शर्मा और श्रीमती वंदना सोनी (वरिष्ठ प्रबंधक, एफक्यूए) ने किया। इस क्विज ने प्रतिभागियों में ज्ञानवर्धन और टीम भावना का उत्साह बढ़ाया।
समापन सत्र में मनोज यादव, अपर महाप्रबंधक (बीएमडी) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि एनटीपीसी विंध्याचल निरंतर गुणवत्ता, सुरक्षा और नवाचार की दिशा में अग्रसर रहेगा।
देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (टीएस) के मार्गदर्शन में एफक्यूए और बीएमडी विभागों के बीच उत्कृष्ट समन्वय ने इस आयोजन को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम ने एनटीपीसी विंध्याचल की “संपूर्ण गुणवत्ता और सुरक्षा” के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को एक नई ऊंचाई प्रदान की।