एनटीपीसी विंध्याचल में सीआईएसएफ प्रोबेशनरी अधिकारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित। 

0 217

 

एनटीपीसी विंध्याचल में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के 11 प्रोबेशनरी अधिकारियों / सहायक कमांडेंट्स के साथ एक प्रेरणादायक संवाद सत्र का आयोजन प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।

 

ये सभी अधिकारी वर्तमान में नेशनल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी एकेडमी (NISA), हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अपने “पावर सेक्टर विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल” के अंतर्गत भारत के सबसे बड़े विद्युत उत्पादन केंद्र — एनटीपीसी विंध्याचल का दौरा करने पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य विद्युत संयंत्र के परिचालन एवं सुरक्षा के व्यावहारिक पहलुओं की समझ विकसित करना रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक श्री संजीब कुमार साहा ने एनटीपीसी की भारत की ऊर्जा परिवर्तन यात्रा, नेट-ज़ीरो लक्ष्य की दिशा में की जा रही पहलों तथा स्टेशन के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्बन-टू-मीथेनॉल संयंत्र, एफजीडी की स्थापना एवं राख के सतत उपयोग जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए एनटीपीसी की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

 

वहीं वरिष्ठ कमांडेंट श्री मनीष कुमार राय एवं सहायक कमांडेंट श्री सदाराम यादव ने देश के महत्वपूर्ण ऊर्जा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में सीआईएसएफ की रणनीतिक भूमिका और आधुनिक सुरक्षा तंत्र पर अपने विचार साझा किए।

 

इस अवसर पर श्री राकेश अरोड़ा, प्रमुख (मानव संसाधन); सुश्री मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन); श्री पंकज कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं श्री नीरज कुमार झा, वरिष्ठ सहायक अधिकारी (मानव संसाधन) सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम विचारों के सार्थक आदान-प्रदान का मंच बना, जिसने एनटीपीसी विंध्याचल और सीआईएसएफ के बीच सहयोग और समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में अपनी पहचान दर्ज की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment