महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी राहुल कुमार ने चलाया जनसंपर्क डोर-टू-डोर जाकर वोटरों से मांगा समर्थन कहा, तेजस्वी की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर महीने 25 सौ रूपये

जहानाबाद। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी राहुल कुमार ने भवानीचक सुरूगांपुर एवं जामुक पंचायत के दर्जनों गांव में जनसंपर्क चला लोगों से समर्थन मांगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजद जिला प्रवक्ता डॉ शशिरंजन ने बताया कि राजद प्रत्याशी के पक्ष में लहर चल रही है। गांव-गांव में लोग उनसे मिलने और समर्थन देने के लिए भारी भीड़ लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग वर्तमान सरकार से उब चुकी है। लोग बदलाव के मूड में है। राजद प्रत्याशी राहुल कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने पर सभी धर्म, जाति के महिलाओं को हर महीने 25 सौ रूपया दिया जाएगा। बुजुर्गो को मिलने वाली पेंशन हर महीने 15 सौ, गरीब लोगों को पांच सौ में गैस सिलिंडर, संविदा कर्मी एवं बेल्ट्रॉन कर्मी के साथ-साथ सभी आउटसोर्सिग कर्मियों को स्थायी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे नेता जो बोलते हैं वहीं करते हैं। 17 महीने के कार्यकाल में करीब 5 लाख सरकारी नौकरी देकर इतिहास रचने का काम किया है। बिहार के लोग तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम राजनीति को सेवा का माध्यम मानतें हैं, पद या प्रतिष्ठा का साधन नहीं। जनता का स्नेह और विश्वास हीं हमारी सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव जीतने के बाद जहानाबाद विधानसभा की जनता के विश्वासों पर शत प्रतिशत खरा उतरूंगा। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने बदहर, बुलकविगहा, महबदा, आदमपुर, देवसी खंधा, परशुरामपुर, धुरिया, खिदरपुरा, धन्धर विगहा सहित दर्जनों गांव में जाकर लोगों से लालटेन छाप पर बटन दबाने की अपील किया। जनसंपर्क के दौरान पूर्व मुखिया रामा यादव, कारू पंडित, जगजीवन पासवान, अखिलेश दास, धर्मपाल यादव, संजय यादव, बैकुण्ठ यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।