मादक पदार्थ विरोधी अभियान में मझौली पुलिस की बड़ी सफलता — तीन आरोपी गिरफ्तार, गांजा व नशीली कफ सिरप बरामद

थाना मझौली, जिला सीधी (म.प्र.)
सीधी। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट/कुसमी श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा और प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जब्त की है।
घटना का विवरण
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध गांजा और नशीली कफ सिरप लेकर ग्राम चुवाही की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम करमाई अतरैला मोड़ पर घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई —
1️⃣ सोनू गुप्ता, पिता भगवानदीन गुप्ता, उम्र 24 वर्ष
2️⃣ अखिलेश गुप्ता, पिता भगवानदीन गुप्ता, उम्र 32 वर्ष
3️⃣ सुजीत गुप्ता, पिता भगवानदीन गुप्ता, उम्र 18 वर्ष
सभी निवासी – टेकर बनियान टोला, थाना मझौली, जिला सीधी (म.प्र.)
बरामद सामग्री
तलाशी में आरोपियों से पुलिस ने बरामद किया —
1 किलो 200 ग्राम गांजा
38 नग नशीली कफ सिरप
एक मोटरसाइकिल
कुल बरामद सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग ₹60,000/-
कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थों को विधिवत जप्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल सीधी भेज दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशीले पदार्थों की सप्लाई नेटवर्क से जुड़े थे और इन्हें आगे बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस इस दिशा में आगे की जांच कर रही है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही
थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा
सउनि. अरुण सिंह
प्रधान आरक्षक शंकर राज सिंह परिहार
आरक्षक अक्षय तिवारी
आरक्षक बृजकिशोर शुक्ला
आरक्षक जीतेन्द्र सिंह बघेल
आरक्षक भैयालाल सिंह
मझौली पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है।