अमिलिया बाजार में स्वच्छता की धज्जियां — लाड़ली बहना ने उठाई आवाज़, मांगा सार्वजनिक शौचालय का समाधान

0 510

सीधी। जनपद पंचायत सिहावल के अंतर्गत अमिलिया बाजार में हर सप्ताह लगने वाले हाट-बाजार में हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। लेकिन इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद आज तक यहाँ एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाया गया है।

 

महिलाओं, बच्चों और युवाओं को घंटों तक भारी असुविधा झेलनी पड़ती है। खासकर बाजार के दिन पूरा क्षेत्र लोगों से खचाखच भर जाता है, पर स्वच्छता की मूलभूत सुविधा न होने से स्थिति बेहद शर्मनाक हो जाती है।

 

इसी समस्या को लेकर क्षेत्र की एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सोशल मीडिया पर आवाज़ उठाई है और सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की है कि अमिलिया–चुरहट तिराहे के पास तत्काल सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए।

 

यह है मध्यप्रदेश की सच्ची लाड़ली बहना — जो अपने अधिकारों और समाज की ज़रूरतों के लिए निडर होकर बोल रही है।

 

👉 सवाल उठता है — स्वच्छ भारत अभियान के बावजूद क्या अमिलिया जैसी व्यस्त जगहों को अभी भी इंतज़ार है स्वच्छता की असली सु

विधा का?

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment