सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर — बहुजन एकता को नया बल!

0 383

भीम पुत्र विजय कुमार आज़ाद ने आज़ाद समाज पार्टी को दिया समर्थन, चन्द्रशेखर आज़ाद से जल्द होगी मुलाकात

 

सूत्रों के अनुसार बसपा के पूर्व जिला प्रभारी एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आज़ाद ने आज़ाद समाज पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब समय बहुजन एकता का है, और डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए।

विजय कुमार आज़ाद का यह फैसला बहुजन आंदोलन में नई ऊर्जा और दिशा लेकर आया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आज़ाद और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है, जो भविष्य की राजनीतिक रणनीति तय कर सकती

है।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment